फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर में हो रही थी जन्मदिन की पार्टी पड़ोसियों ने किया हमला, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। गांव पड़छ में घर में चल रही जन्मदिन की पार्टी में पड़ोसियों ने आकर तेजधार हथियारों से दो भाइयों पर हमला कर दिया। इस मामले में मुल्लांपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान शेर सिंह, बलविंदर सिंह, और मनदीप सिंह सभी निवासी गांव पड़छ मुल्लांपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता तेजिंदर सिंह निवासी मुल्लांपुर ने बताया कि 21 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी भतीजी के जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे। तभी साथ वाले प्लॉट के मालिक शेर सिंह अपने दोनों बेटों के साथ तेजधार हथियारों लेकर उनके घर के सामने आ खड़े हुए और शोर मचाकर घर से बाहर बुलाने लगे। जब उसका भाई गुरविंदर सिंह बाहर गया तो उसके बेटे ने भाई के माथे पर रोड मार दी और दूसरे बेटे ने जान से मारने के इरादे से उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। जिससे उसका भाई वहीं बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद जब वह भाई को बचाने के लिए बीच में आया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। वहीं, जब उनके घर की महिलाओं ने शोर मचाया तो उक्त आरोपी वहां से उन्हें मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इलाज के लिए उन्हें जीएमसीएच-16 में भर्ती कराया गया। जहां उनके भाई के सिर पर गहरी चोटें होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें