फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव : बिजली विवाद में तलवार चली, दो लड़कियां घायल, एक का अंगूठा कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। सिंघादेवी नयागांव के शिव नगर में घर की बिजली को लेकर हुए विवाद में एक पड़ोसी ने दो लड़कियों आरती और पायल पर तलवार से हमला कर दिया। इस खूनी झड़प में एक लड़की की गर्दन और दूसरी की बाजू में तलवार लगी। एक लड़की का अंगूठा कटकर नीचे गिर गया। घायल युवतियों के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात घर की बिजली को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि तलवार चल गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पक्ष ने बिजली काटने का विरोध किया था। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोपी गुरबाज के खिलाफ नयागांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक लड़की का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। शिकायतकर्ता पक्ष ने पड़ोसियों से बिजली काटने का कारण पूछा था। इसी विवाद के चलते दूसरे पड़ोसी ने तलवार चला दी। तलवार लगने से एक लड़की की गर्दन और दूसरी की बाजू में चोट आई, जिससे एक का अंगूठा कट गया। नयागांव थाना पुलिस ने आरोपी गुरबाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ शिवदीप बराड़ ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें