फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन घंटे गड्ढे में फंसा रहा नंदी, गऊ सेवा दल ने बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। एक नंदी बैल घूमते-घूमते विकास नगर गली नंबर 9 नयागांव में पहुंचा। जहां पर गली में एक घर के आगे गड्ढा खुदा हुआ था। नंदी बैल गड्ढे के पास पहुंचा तो गली में तकरीबन अंधेरा था। इस गड्ढे के पास मिट्टी पड़ी थी जिसको वह इधर-उधर करने लगा और अचानक वह गड्ढे में जा गिरा। यह नंदी करीबन तीन घंटे इसी गड्ढे में फंसा रहा।
विज्ञापन

इसकी सूचना गऊ सेवा दल के सदस्यों को दी गई। इस नंदी को बचाने के लिए हितेश नरवाल, मुकेश शर्मा, विजयपाल, दिनेश सैनी, राम, श्याम, विवेक एवं अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी वाले से संपर्क किया लेकिन रात होने की वजह से जेसीबी नहीं मिली। इसके बाद ट्रैक्टर से गड्ढे में मिट्टी डालकर इस नंदी को निकाला गया। गऊ सेवा दल के लोगों ने प्रशासन से अपील की कि इस प्रकार के जो भी गड्ढे नयागांव में है, उनको कवर किया जाए ताकि किसी नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें