फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल ने सील कीं दो पटाखों की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। बडाली रोड पर अवैध तौर पर पटाखे बेचने वाले दो दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया गया। एसडीएम हिमांशु जैन द्वारा बडाली रोड पर पटाखों की दुकानों पर चेकिंग की गई थी। इस दौरान अवैध तौर पर पटाखे बेचने वाले कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग निकले थे। एसडीएम ने उक्त दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन

हिदायतों के अनुसार नगर काउंसिल की टीम ने कार्यसाधक अफसर वीके जैन के नेतृत्व में बडाली रोड पर अवैध तौर पर पटाखे बेचने वालों की चेकिंग की और दो दुकानों को सील कर दिया गया।
ईओ वीके जैन ने बताया कि इन दुकानों में से एक दुकानदार की पहचान कर ली गई है जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के लाइसेंस और अन्य जांच पूरी होने के बाद ही दुकानों को खोलने की आज्ञा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सील की गई दोनों दुकानों संबंधी उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें