फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत मंत्री ने जिले में की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भगवान वाल्मिकी जी की जयंती पर शनिवार को गांव बाकरपुर में समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। उन्होंने जिले में डॉ. बीआर अंबेडकर एससी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना की शुरूआत की। इसके साथ ही सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में पढ़ते पांच विद्यार्थियों को इस योजना के लाभ के प्रमाणपत्र भी दिए।
विज्ञापन

सेहत मंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली हमारी सरकार अनुसूचित जाति से संबंधित विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिए नई वजीफा योजना लागू कर रही है। इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा आमदन की शर्त ढाई लाख रुपये से बढ़ा कर चार लाख कर दी गई है। जिससे ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके। डॉ. बीआर अंबेडकर एससी पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना के शुरू होने से अनुसूचित जाति से संबंधित विद्यार्थियों की 10वीं कक्षा के बाद की शिक्षा के लिए कोर्स फीस का बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में तो 10वीं तक की शिक्षा पहले ही मुफ्त की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से 10वीं के बाद दी जाने वाली वजीफा योजना बंद करने के लिए गए फैसले फेल हो रहे हैं। जिससे एससी भाईचारे को नुकसान होगा। इसकी पूर्ति के लिए अब कांग्रेस सरकार द्वारा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में अपने दम पर यह पोस्ट मैट्रिक योजना शुरू की गई है। इस मौके पर सेहत मंत्री ने गांव में सुंदर और आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन भी किया। यह केंद्र करीब 10 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी राजीव गुप्ता, जिला पंचायत अधिकारी डीके सालदी, बीडीपीओ हितेन कपिला, मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां, जिला परिषद के चेयरमैन जसविंदर कौर, वाइस चेयरमैन मोहन सिंह बठलाना, ब्लाक समिति के चेयरमैन गुरविंदर सिंह, सरपंच बाकरपुर जगतार सिंह, अजायब सिंह बाकरपुर, जगदेव जग्गी, मनफूल सिंह सरपंच बड़ी और जगतपुरा के सरपंच रणजीत सिंह गिल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें