फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया आठ फरवरी तक रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को आठ फरवरी तक रिमांड पर लिया
विज्ञापन

बठिंडा जेल से लाई थी एसएसओसी की टीम, एक दिन का रिमांड लेकर दोबारा मांगा चार दिन का
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत में पुलिस की दलीलें सुनने के बाद जज ने उसका आठ फरवरी तक रिमांड दे दिया।
जानकारी के मुताबिक एसएसओसी ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को अदालत में पेश करके सात दिन का रिमांड मांगा था। पुलिस ने इस दौरान दलील रखी कि आरोपी पर गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी अपना एक गैंग चलाता है। वह पंजाब में दहशत फैलाना चाहता है। आरोपी से उसके गैंग के बारे में जानकारी हासिल करनी है। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, इसलिए उसका सात दिन का रिमांड दिया जाए। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को आठ फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने 11 जनवरी, 2023 को पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा ने जेल में बंद गैंगस्टर के साथ मिलकर पंजाब में माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप था। इस मामले में जग्गू भगवानपुरिया के अलावा कपूरथला निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत बल, पटियाला निवासी प्रकट सिंह, तलवंडी (जिला अमृतसर) निवासी दरमनजोत सिंह उर्फ दरमन काहलों, मोहाली के मटौर निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जग्गू भगवानपुरिया के अलावा बाकी सभी आरोपी इस समय विदेश में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें