मोहाली। मुस्लिम समुदाय ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के विराेध में शुक्रवार को नमाज अदा करने के बाद डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर वक्फ संशोधन बिल की प्रतियां जलाई गईं और पंजाब के सीएम के नाम डीसी को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें मुस्लिम समुदाय ने अपील की है कि भारत सरकार द्वारा जारी किए नए वक्फ (संशोधन) विधेयक को पंजाब में लागू न किया जाए।
मुस्लिम नेता डॉ. अनवर हुसैन सनेटा ने बताया कि धरने में विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों, दरगाहों की प्रबंधन समितियों के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। संवाद