फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर परिषद ने अवैध कब्जे व निर्माण गिराए

विज्ञापन
नगर परिषद की टीम कार्रवाई करती हुई। संवाद 
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में अवैध निर्माण और सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए नगर काउंसिल ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। नप की टीम ने लोहगढ़ क्षेत्र में दो जगह पर कार्रवाई की। इसमें एक निर्माण में दो दुकानों के ऊपर बिना नक्शा रिवाइज करवाए निर्माण कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन

दूसरी जगह पर दो दुकानों को तोड़कर बिना नक्शा रिवाइज करवाए निर्माणकर्ता निर्माण कर रहा था। इसकी शिकायत नगर काउंसिल के अधिकारियों के पास पहुंची तो कार्रवाई की गई। पहली मंजिल में हो रहे निर्माण की शिकायत 3 अप्रैल को अधिकारियों के पास पहुंचने के बाद एक बार नगर काउंसिल के अधिकारियों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया। निर्माणकर्ता ने अपना निर्माण कार्य जारी रखा तो शिकायतकर्ता ने डिप्टी कमिश्नर मोहाली को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें