फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर परिषद की टीम ने हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर काउंसिल की टीम ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अगुवाई में कार्रवाई कर पीरमुछल्ला क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए खोखे हटा दिए हैं। पिछले हफ्ते इसी जगह पर सड़क के किनारे अवैध कब्जा करके बने तीन खोखों में आग लग गई थी। इसके बाद फिर से खोखे बनाने का काम शुरू हो गया था। इस संबंध में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद सोमवार को खोखों को हटाने का काम शुरू कर दिया। टीम ने लोहे की चादरें हटा दी गईं।
विज्ञापन


ढकोली रेलवे फाटक के पास से हटाई छह रेहड़ियां
अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई के दौरान टीम ने ढकोली रेलवे फाटक के पास मंदिर के आगे लगने वाली सब्जी की छह रेहड़ियां भी उठा ली हैं। इंस्पेक्टर अशोक कुमार के अनुसार उन्हें शिकायत मिली थी कि यहां पर सब्जी की रेहड़ियां अवैध रूप से लगाई जा रही है, इस कारण यहां पर ट्रैफिक में बाधा पड़ती है। इस कारण टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें