फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज 3बी2 मार्केट में नगर निगम ने की कार्रवाई, अवैध रेहड़ियां हटाईं

Sat, 31 May 2025 01:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते निगम कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मोहाली। फेज 3बी2 मार्केट की अव्यवस्था और गंदगी से निजात दिलाने के लिए नगर निगम हरकत में आ गया है। निगम ने रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को बाजार का दौरा कर कई अवैध रेहड़ियों को हटवाया। इसके अलावा पार्किंग और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाजार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। अमर उजाला ने अव्यवस्था और गंदगी पर कई खबरें प्रकाशित की थी। इन खबरों पर संज्ञान लेकर नगर निगम हरकत में आया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह कार्रवाई एक दिन की खानापूर्ति न हो, बल्कि लगातार चलती रहे। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मार्केट में लगी अवैध रेहड़ियों को हटाया गया और उनका सामान भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें