मोहाली। सेक्टर-68 के नगर निगम कार्यालय में कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह की मौजूदगी में पंजाब ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य विनीत वर्मा के नेतृत्व में शहर के मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन व दुकानदारों के साथ मीटिंग की।
इस दौरान निगम से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सुनवाई की गई और इनमें से कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया गया। व्यापारियों की मांग के अनुसार, निगम की ओर से सफाई में देरी की जाती है और पार्किंग स्थल वाहनों से भर जाता है। इस संबंध में निर्देश दिए गए कि बाजार में सुबह जल्दी सफाई करवाई जाए ताकि सफाई सही समय/तरीके से हो सके।
इस बैठक के दौरान मांग की गई कि बाजारों के साथ कई आरएमसी प्वाइंट हैं, इसलिए उनकी सफाई की जाए ताकि बाजारों में आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों को बदबू से निजात मिल सके। इसके अलावा व्यापारियों ने यह भी मांग की कि अवैध रूप से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि बाजारों के पार्किंग स्थल व्यापारियों व उनके ग्राहकों के लिए खाली हो सकें। व्यापारियों ने यह भी कहा कि सार्वजनिक शौचालयों व स्नानघरों का रखरखाव ठीक से नहीं किया जाता है, इनके रखरखाव का कार्य भी व्यापारियों को दिया जाना चाहिए, ताकि वे अपने स्तर पर इनकी सफाई कर सकें।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष फेज-2 नितीश विज, सतनाम सिंह फेज-5, हरीश सिंगला फेज-1, अनिल कुमार फेज-6, जसविंदर सिंह फेज 3बी-1, रतन सिंह फेज 3-ए, सुरेश वर्मा व सरबजीत सिंह प्रिंस फेज-7, अकबिंदर सिंह गोसल फेज 3बी-2, मनोज फेज-9, रिकी शर्मा व विकास कुमार फेज-10, गुरबचन सिंह फेज-11 सेक्टर-67, पंकज शर्मा सेक्टर-69, अशोक अग्रवाल सेक्टर-70। फोजा सिंह मोटर मार्केट के अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी सीतल सिंह चेयरमैन, सुरेश गोयल इंडस्ट्री एसोसिएशन फेज-9 आदि माैजूद थे।