फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मम्मी स्कूल में टीचर गंदी फिल्में दिखाकर करता है गलत हरकत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के एक निजी स्कूल में पीटी टीचर की ओर से प्री-प्राइमरी के बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्चों के परिजनों ने फेज-6 के एक नामी स्कूल के पीटी टीचर मंदीप सिंह पर आरोप लगाए हैं। इस तरह के आरोप पांच बच्चों के परिवारवालों ने लगाए हैं। इस पर पुलिस ने पीटी टीचर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्चों ने स्कूल जाने से मना कर दिया। परिजनों ने जब प्यार से स्कूल न जाने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि पीटी टीचर उन्हें बेसमेंट में लेजाकर गलत जगह टच करता है। साथ ही उन्हें गंदी फिल्में फिल्में दिखाकर वैसा ही करने के लिए दबाव बनाता है। ये बातें सुनकर आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर हंगामा करते हुए पीटी टीचर को स्कूल से निकलवाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर एसएचओ फेज-1 सुखवीर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत करवाने का प्रयास किया। एसएचओ ने पीटी टीचर से पूछताछ की और प्रिंसिपल के भी बयान दर्ज किए हैं। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि पीटी टीचर के मोबाइल में अश्लील वीडियो हैं और उसने चार घंटे में 130 बार अश्लील फिल्में दिखाई हैं। पुलिस ने जब मोबाइल फोन में सर्च किया तो आरोप सही मिले। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल आश्वासन दे रही है कि पीटी टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया है। वह पुलिस कार्रवाई करवाकर स्कूल का नाम खराब न करें। ये आरोप प्री-प्राइमरी वर्ग की अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने वाले पांच स्टूडेंट्स के परिजनों ने लगाए हैं।


डर के कारण सहमी बच्ची, आ गया था बुखार

पीटी टीचर की अश्लील हरकतों से एक पांच साल की बच्ची बीमार हो गई थी। वह डर की वजह से वह गुमसुम रहने लगी थी। दो-दिन से स्कूल जाने से मना कर रही थी तो परिजनों ने प्यार से स्कूल न जाने का कारण पूछा। इस पर बच्ची ने मां को बताया कि पीटी टीचर उन्हें बेसमेंट में ले जाकर गंदी फिल्में दिखाता है। साथ ही गलत जगह पर टच भी करता है। ऐसा वह रोज करता है। इतना बताने के साथ ही बच्ची रोने लगी। ये सारी बातें सुनने के बाद परिवारवालों ने स्कूल आकर प्रबंधन से बात की। इसी दौरान चार और परिवार शिकायत लेकर स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन

वर्जन

एक निजी स्कूल में पीटी टीचर का यह मामला संज्ञान में आ चुका है। खुद एसएचओ मौके पर गए थे। मामला दर्ज करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पीटी टीचर को हिरासत में ले लिया गया है। -जयंत पुरी, एएसपी सिटी-1

ऐसे समझाएं बैड टच

जब कोई व्यक्ति आपको इस तरह से छूता है कि आप इससे असहज महसूस करते हैं या फिर उस व्यक्ति का छूना आपको बुरा लगता है। यह बैड टच कहलाता है। इसके साथ ही अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके प्राइवेट पार्टस को छूने का प्रयास करता है तो यह भी बैड टच है। तीसरी कंडीशन में अगर कोई व्यक्ति आपको इस तरह से छूता है जिस पर आप असहज हो जाते हैं और वह व्यक्ति आपको इसके बारे में किसी से न बताने के लिए कहता है, यह भी बैड़ टच है।

वीडियो
आजकल सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो चलन में हैं, जो कि विशेषकर बच्चों के लिए ही बनाए गए हैं। इन वीडियो में बड़ी आसानी से बच्चों को इस विषय में उन्हीं की भाषा और उन्हीं की समझ के अनुसार बता दिया जाता है। इसलिए बच्चों को अपने साथ बैठाकर बड़े प्यार से यह वीडियो को दिखाएं।

ड्राइंग
बच्चे जो बात बोलने- सुनने से समझ नहीं पाते हैं, उनके चित्र देखकर वे आसानी से समझ जाते हैं। इसलिए चित्र बनाएं या फिर चार्ट बनाएं, जिसके माध्यम से ये बताएं कि कोई भी व्यक्ति बच्चों के शरीर के किस अंग को छू सकता है और किस अंग को नहीं।

सवाल- जवाब
बच्चों को सवाल-जवाब के माध्यम से भी यह सारी चीजें आसानी से समझाई जा सकती हैं। जैसे आप उनसे पूछ सकते हैं कि कोई जब उन्हें दुलार करता है तो वो क्या करता है? जिसका जवाब बड़े प्यार से सुनें फिर उन्हें छूते हुए पूछें कि यदि कोई उन्हें इस तरह से छूएगा तो उन्हें कैसा लगेगा। यदि जवाब आपके अनुसार नहीं मिलता है तो उनके जवाब को तुरंत बड़े प्यार से सुधारें।

मनगढ़ंत कहानियां
बच्चों के लिए मनगढ़ंत कहानियां तैयार करें जिनके माध्यम से वे आसानी से आपकी बात को समझ पाएंगे। आप अपनी कहानी में कई सारे किरदार गढ़ सकते हैं लेकिन याद रखें कि जो किरदार बैड टच करता है उसे राक्षस की तरह बताएं ताकि बच्चों के दिमाग में यह बात बैठ जाए और कहानी में यह भी बताएं कि इस दुनिया में कई सारे अच्छे लोग भी होते हैं, जिनपर हम विश्वास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें