मोहाली। फेज-1 में युगल आत्महत्या मामले में संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी मनीष पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर किया था। लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हुआ था कि आखिर आरोपी मनीष युवक-युवती को किस मामले में ब्लैकमेल कर रहा था। जिससे परेशान होकर अनस और निधि ने आत्महत्या का कदम उठाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनीष के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है और इसकी जांच में सामने आया है कि निधि फेज-8बी में प्राइवेट नौकरी करती थी और उसकी मां की चाय की दुकान थी। अनस जमाल जो उसकी चाय की दुकान के पास एक कंपनी में काम करता था और उसकी दुकान पर अक्सर चाय पीने आता था। छुट्टी के बाद निधि पर अपनी मां की दुकान पर उसका हाथ बंटाती थी। इसी दौरान अनस और निधि की दोस्ती हुई और दोनों एक दूसरे को मिलते थे। एक दिन निधि का मोबाइल खराब हो गया और वह ठीक करवाने शहीद उधम सिंह कॉलोनी के नजदीक चीमा बॉयलर फेज-7बी में मोबाइल की दुकान करने वाले मनीष के पास गई। मनीष ने निधि का नंबर ले लिया और मोबाइल में अनस और निधि की आपत्तिजनक फोटो अपने पास रख ली। बाद में वह निधि को ब्लैकमेल करने लगा कि वह उससे बात करे नहीं तो वह दोनों की फोटो वायरल कर देगा। कुछ समय निधि ने उससे बात की लेकिन वह उसे ज्यादा परेशान करने लगा तो इससे तंग आकर दोनों ने खुदकुशी कर ली।
दोनों ने फेज-1 स्थित कोठी की दूसरी मंजिल पर किराये के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। अनस सहारनपुर (यूपी) का रहने वाला था जबकि निधि बलौंगी में रह रही थी और मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। अनस करीब डेढ़ साल से एक कोठी के कमरे में किराये पर रह रहा था। निधि उसकी महिला मित्र थी और कभी-कभार उससे मिलने आती थी। अनस एसी की मरम्मत का काम करता था। उसके साथी कर्मचारी उसे फोन कर रहे थे जब उसने फोन नहीं उठाया तो वह उसके कमरे में उससे मिलने आए थे लेकिन अंदर से कमरा बंद था। जब दरवाजा खटखटाने पर भी अनस ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने आकर कमरा तोड़ा तो अंदर दोनों ने फंदा लगाया हुआ था। उसके बाद मोहाली पुलिस को सूचना दी गई थी।
दोनों ने अपना-अपना सुसाइड नोट लिखा था। दोनों ने मनीष को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। मृतक निधि ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मनीष उसे ब्लैकमेल करता है इस कारण वह उससे तंग आकर खुदकुशी कर रही है। वहीं, अनस ने भी मनीष का नाम सुसाइड नोट पर लिखा था जिसने कहा था कि मनीष उसे धमकियां देता है वह उससे काफी परेशान है जिस कारण वह खुदकुशी कर रहा है।
इस मामले में अभी मनीष की