फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुबारिकपुर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, चालकों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसी कड़ी में मुबारिकपुर ट्रैफिक इंचार्ज हरकेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए और थ्री-व्हीलर चालकों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज हरकेश सिंह ने खुद खड़े होकर ट्रकों, ट्रॉलियों, थ्री-व्हीलरों और अन्य वाहनों के पीछे चमकदार रिफ्लेक्टर लगवाए। उन्होंने बताया कि धुंध के मौसम में ये रिफ्लेक्टर दूर से चमकते हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहनों को आगे चल रहे वाहन का पता चल जाता है और हादसा होने से बचाव रहता है। इस मौके पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने चालकों को सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने और वाहन चलाते समय मोबाइल की उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें