मोहाली। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एयरोसिटी के ब्लॉक जी में आयोजित एक स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद मनीष तिवारी ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना।
तिवारी ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर समय की जरूरत हैं, ताकि जरूरतमंदों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। वहीं, लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इनमें बिजली, पानी और सीवरेज समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं थीं। तिवारी ने कहा कि हलके के हरेक क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर प्रधान जोगिंदर सिंह सिद्धू, हरजीत सिंह सोढी, कुलविंदर सिंह भाटिया, सुखजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, अरुण पुरी, भूपिंदर सिंह, दरबारा सिंह, गुरदेव सिंह, शिवजीत शर्मा, मोहन महाजन, श्याम कुमार और प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे।