फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर कार से डेढ़ करोड़ से ज्यादा की राशि बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़। थाना बनूड़ पुलिस ने बनूड़ बैरियर के पास लगाए नाके पर कार से एक करोड़ 53 लाख 50 हजार की राशि बरामद की है। पुलिस ने मौके पर आमदन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर पूरी राशि उनको सौंपी। बनूड़ थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस शाम साढे़ सात बजे के करीब नाकाबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। लांडरां की तरफ से आई एक कार की डिग्गी की तलाशी ली गई तो उसमें रखे दो बैगों में से उक्त राशि बरामद हुई। एसएचओ ने बताया कि कार में एक परिवार के मेंबर मौजूद थे जोकि बरनाला के निवासी थे। पुलिस ने राशि की गिनती कर इसे आमदन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें