फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली हमला : आरोपियों की तलाश में 30 से ज्यादा टीमें जुटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले के बाद पंजाब पुलिस समेत कई सुरक्षा एजेंसियां केस की पड़ताल में जुटी हुई हैं। तीस टीमों ने वीरवार को राज्य के कई जिलों समेत पड़ोसी राज्य हरियाणा, दिल्ली और यूपी में आरोपियों की तलाश में दबिश दी। इसके अलावा घटनास्थल से लालड़ू तक करीब 31 किलोमीटर के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। इस केस की सारी मॉनीटरिंग खुद डीजीपी वीके भावरा कर रहे हैं। साथ ही केस से जुड़ा हर अपडेट मुख्यमंत्री भगवंत मान के ध्यान में लाया जा रहा है। अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

जेलों में बंद आतंकियों से भी पूछताछ की तैयारी
पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस हर चीज पर बारीकी से काम कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब इस मामले में जेलों में बंद खालिस्तानी आतंकियों व गैंगस्टरों से भी पूछताछ की तैयारी की है। जमानत पर आए उन आरोपियों की सूची तैयार की गई है जिनके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में पाक से लिंक जुड़ रहे हैं और जो हथियारों व नशा तस्करी के काम में लगे हैं। अब तक इस मामले में तीस से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सोशल मीडिया भी रखी जा रही है नजर
हमले के बाद से पंजाब पुलिस का साइबर सेल पूरी तरह से सक्रिय हो गया। हर पोस्ट व सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं, अगर कुछ संदिग्ध लग रहा है तो उसे भी अधिकारियों के ध्यान में लाया जा रहा है। ये टीमें हमले के बाद से 24 घंटे काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कुछ ऐसे एकाउंट ब्लॉक किए हैं, जिनमें गलत शब्दावली लिखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें