फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1350 पुलिसकर्मी

Thu, 16 Jun 2016 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुरक्षा कवच काफी मजबूत होगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 1350 मुलाजिम तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

यह मुलाजिम एयरपोर्ट व नया गांव स्थित पंजाब के एरिया में ड्यूटी देंगे। इसके लिए पूरा प्लान मोहाली पुलिस ने तैयार कर लिया है। सिक्योरिटी में किसी भी प्रकार की चूक न हो। इसके लिए पुलिस दस्ते अभी से ही राज्य की सुरक्षा में लग गए हैं।
जिला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट व कैपिटल कांप्लेक्स के बाहरी एरिया में पुलिस मुलाजिम तैनात रहेंगे। इनमें पांच सुपरिंटेंडेंट स्तर के और 10 डीएसपी स्तर के होंगे, जबकि 820 नॉन गजटेड अफसर और करीब 1200 हेड कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

दूसरी और पुलिस ने नया गांव, कांसल और एयरपोर्ट के साथ लगते एरिया के लोगों को अपने हथियार थाने में जमा करवाने के आदेश दिए। अभी तक करीब 987 हथियार नया गांव, सोहाना और एयरपोर्ट के थानों में जमा हो चुके हैं। इनमें से नया गांव में 104, सोहाना में 733 और एयरपोर्ट के साथ लगते थाने में 150 लोगों ने हथियार जमा करवा दिए हैं।

ट्राइसिटी की पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
ट्राइसिटी की पुलिस ने बुधवार को एयरपोर्ट एरिया में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पूरे इलाके की सर्च की गई। वहीं, इलाके के लोगों को कहा गया है कि वह एयरपोर्ट एरिया में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखते हैं तो इस संबंध में पुलिस को तुरंत केा सौ नंबर पर सूचित करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें