फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन 13 मार्च से, सीएम मान ने किया औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने का दावा

Wed, 11 Feb 2026 11:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह ऐतिहासिक सम्मेलन प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मंच बनेगा और पंजाब को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले 'प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन' की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे राज्य के औद्योगिक भविष्य के लिए निर्णायक कदम बताया। उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक सम्मेलन प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मंच बनेगा और पंजाब को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत करेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन का विषय 'पंजाब मीन्स बिजनेस- पॉलिसी टू प्रैक्टिस' (पंजाब मतलब कारोबार—नीति से अमल) रखा गया है, जो सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने की प्रतिबद्धता दर्शाता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गुरुग्राम, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई के साथ-साथ जापान और दक्षिण कोरिया में रोड शो आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे निवेशकों में सकारात्मक संदेश गया है।

सम्मेलन में उद्घाटन और समापन सत्रों के अलावा कंट्री सेशन, प्लेनरी सेशन और विभिन्न सेक्टरल सत्र आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक दिग्गजों के साथ विचार-विमर्श कर उद्योग के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने पंजाबियों की उद्यमशीलता और अग्रणी सोच की सराहना करते हुए कहा कि पंजाबी अपनी काबिलियत से दुनिया में कहीं भी सफलता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


राज्य की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र पहले से चुनौतियों का सामना कर रहा है और कमजोर हुई अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक औद्योगिकीकरण आवश्यक है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे लगभग 5.20 लाख रोजगार सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि टाटा स्टील और सनातन टेक्सटाइल जैसी प्रमुख कंपनियों ने राज्य में निवेश में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को अधिकतम रियायतें प्रदान कर उन्हें आकर्षित किया जाएगा।

सरकार द्वारा किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि औद्योगिक परियोजनाओं की मंजूरियों को त्वरित और पारदर्शी बनाने के लिए सेल डीड रजिस्ट्रेशन में ग्रीन स्टैंप पेपर की व्यवस्था शुरू की गई है। साथ ही बिजली सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।बैठक में उद्योग एवं व्यापार मंत्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन के लिए प्रदर्शनी, सेमिनार और तकनीकी सत्रों की भी रूपरेखा तय की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मेलन का लोगो भी जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें