फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बनूड़ में कोल्ड स्टोर में संरक्षित पशु के मांस को लेकर हंगामा, 2000 पैकेट सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


राजपुरा/बनूड़। राजपुरा–बनूड़ मुख्य मार्ग पर स्थित ‘कोल्ड रश’ कंपनी के गोदाम में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब राष्ट्रीय गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने वहां बड़ी मात्रा में संरक्षित पशु का मांस रखे होने का आरोप लगाया।


सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। एहतियातन प्रशासन ने गोदाम से करीब 2000 संदिग्ध पैकेट सील कर दिए हैं, जिनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार और वरिष्ठ अधिवक्ता दविंदर सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम ने गोदाम में पहुंचकर आरोप लगाया कि यहां अवैध रूप से मांस का भंडारण किया गया है। उनका दावा है कि प्रत्येक पैकेट करीब 50 किलो का है और इतनी बड़ी मात्रा में संरक्षित पशु का मांस मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ भी जमा हो गई।
विज्ञापन




मैनेजर ने आरोपों को किया खारिज

गोदाम के मैनेजर विकास ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कंपनी के पास आवश्यक लाइसेंस और वैध दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि गोदाम में केवल स्वीकृत खाद्य सामग्री का ही भंडारण किया जाता है। इस दौरान मैनेजमेंट और गौरक्षा दल के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन




पुलिस-डॉक्टरों की टीम ने संभाला मोर्चा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बनूड़ थाना प्रभारी आकाशदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम ने संदिग्ध मांस के सैंपल लिए, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मांस की वास्तविकता स्पष्ट होगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें