फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली पुलिस ने जिलेभर में चलाया ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मोहाली पुलिस द्वारा जिले स्तर पर ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान के तहत जिले की सभी पुलिस सब-डिवीजनों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में रातभर सघन पुलिस चेकिंग की गई।
विज्ञापन


अभियान के दौरान एसएसपी से लेकर डीएसपी स्तर तक के गजटेड अधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों (एसएचओ) की अगुवाई में पुलिस टीमों ने सड़के पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिले के विभिन्न हिस्सों में कुल 31 नाके लगाए गए, जहां आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। इसके साथ ही लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए रातभर फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि ‘ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन’ जिला पुलिस की उस सतत रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रात के समय पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोकना है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने प्रमुख सड़कों, बाजारों, रिहायशी इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन अभियानों से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा, बल्कि आम लोगों में यह भरोसा भी मजबूत होगा कि मोहाली पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें