खरड़। विधान सभा हलका खरड़ में समाज सेवा और सक्रियता के लिए लोकप्रिय संयम जैन ने यूथ कांग्रेस के प्रधान पद के लिए अपनी आधिकारिक उम्मीदवारी की घोषणा की। जैन ने नौजवानों से पार्टी के समर्थन और वोटिंग में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और कहा कि वह अपने दादा सुभाष चंद के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा और पार्टी नीतियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाएंगे।