फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली वासियों के लिए बड़ी राहत, जल्द मिलने लगेगा साफ पानी

Mon, 21 Mar 2016 08:40 AM IST
सौरव खंडूरी/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पानी - फोटो : getty
विज्ञापन
फेज-11 के सैकड़ों परिवारों को वर्षों से चली आ रही गंदे पानी की समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी। नगर निगम ने एक करोड़ की लागत से इलाके के सभी पाइपों को बदलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


वहीं, गमाडा से भी प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है। इसकी पुष्टि सीनियर डिप्टी मेयर रिषभ जैन ने की। उन्होंने बताया कि अप्रैल में पाइप बदलने का काम शुरू हो जाएगा। निगम जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी करेगा।

जानकारी के मुताबिक, फेज-11 के क्वाटरों में कई वर्षों से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। इस कारण कई बार लोग बीमार भी पड़ चुके हैं। इलाके में साफ पानी व सीवरेज के पाइप एक साथ पड़ी हुई है। पानी के पाइप जर्जर होने के चलते लीकेज की समस्या पैदा हो गई है। इस कारण सीवरेज का गंदा पानी साफ पानी में मिल जाता है।
विज्ञापन


इस संबंध में इलाके के लोग कई बार निगम व सीएम प्रकाश सिंह बादल से भी गुहार लगा चुके हैं। मामला निगम चुनाव में भी गरमाया था। दूसरी ओर शहर में नगर निगम का गठन तो हो गया था, लेकिन कई वर्षों तक चुनाव नहीं होने के कारण मामला अधर में लटक गया था।

बता दें कि चुनाव होने के बाद निगम की पहली मीटिंग में इलाके के पाइपों को बदलने के संबंध में एजेंडा लाया गया था। जिसे सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया था। हालांकि, काम को शुरू करने में गामाडा की ओर से रुकावट आ रही थी। क्योंकि जहां से पाइप डाले जाने हैं। वह जगह गमाडा की है। इस संबंध में निगम ने गमाडा को पत्र लिखा था।

नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा निगम
 नगर निगम इस काम को जल्द पूरा करना चहता है। इसके लिए निगम जल्द टेंडर जारी करने जा रहा है। प्रोजेक्ट में निगम नोडल एजेंसी की तौर काम करेगा। प्रोजेक्ट पर काम करने वाली कंपनी को रोजाना अपनी रिपोर्ट बनाकर निगम को सौंपनी होगी।

मैटीरियल की निगम करेगा टेस्ट
इस काम में कंपनी जो भी सामान इस्तेमाल करेगी। उसकी क्वॉलिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मेयर कुलवंत सिंह पहले ही कह चुके हैं कि भविष्य में शहर के विकास के लिए जो भी प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। निगम सभी मैटीरियल के सैंपल लेकर उनके टेस्ट करवाएगा।

सैंपल फेल होने पर ठेकेदार से काम वापस लेकर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, मेयर ने इसकी पहल कर दी है। पिछले दिनों मेयर ने शहर की सड़कों के किनारे लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक के काम का जायजा लिया था। साथ ही मैटीरियल के सैंपल लेकर जांच करवाई थी।

गर्मी में पानी का संकट होगा कम
काम पूरा होने के बाद इलाके के लोगों को गर्मी के मौसम में पानी के संकट से भी निजात मिलेगी। इसके लिए वाटर सप्लाई विभाग ने दोपहर में भी पानी की सप्लाई शुरू करने का फैसला लिया है। इसके अलावा ऊपरी मंजिलों में प्रेशर से पानी की आपूर्ति के लिए नए बूस्टर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें