फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की मीटिंग हंगामेदार रहने के आसार

Fri, 15 Jul 2016 09:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
चप्पड़चिड़ी
विज्ञापन
नगर निगम की शुक्रवार को होने वाली मीटिंग पूरी तरह हंगामेदार रहने के आसार हैं। इसमें विपक्षी दल (अकाली-बीजेपी) द्वारा सत्तापक्ष को जलभराव को लेकर आई पेक की रिपोर्ट व पीजी पर कॉमर्शियल टैक्स लगाने के प्रस्ताव पर घेरने की तैयारी की है। इसको लेकर उन्होंने रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गत वर्ष सितंबर में हुई बारिश से फेज-4, 5, 7, सोहाना समेत कई इलाकों में पानी भर गया था। इसी बीच तत्कालीन डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने रात के समय तेज बारिश में पूरे शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ आपात मीटिंग की थी। साथ ही पूरे इलाके की स्टडी करवाई थी। इसके बाद यह मामला सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के समक्ष उठाया था। इसके बाद उन्होंने इस मामले की पेक से स्टडी करवाने की तैयारी की थी। पेक ने स्टडी समय से पूरी कर ली थी। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा ने बताया कि अब बारिश का मौसम फिर शुरू हो गया है। जबकि निगम अभी स्टडी पर चर्चा ही करेगा। जबकि इस पर अब तक काम शुरू हो जाना चाहिए था।

पार्षद अशोक झा ने बताया कि जलभराव की समस्या गंभीर है। इस मामले को निगम को गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं, पीजी पर कॉमर्शियल टैक्स के मामले में कांग्रेसी पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि सदन में सर्व सम्मति से जो फैसला होगा। वह उसका ही साथ देंगे। उन्होंने कहा कि वह केवल शहर का विकास चाहते हैं।
विज्ञापन


10 एकड़ में बनेंगे अर्फोडेबल हाउस
निगम की मीटिंग अर्फोडेबल हाउसिंग स्कीम संबंधी प्रस्ताव भी लाया जाएगा। प्रस्ताव के तहत सोहाना में 10 एकड़ जगह में यह घर बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार को जगह देने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें