फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रात के 12 बजते ही आतिशबाजी और डीजे के शोर से गूंजा मोहाली

विज्ञापन
फेज 3बी2 की मार्केट में थार गाड़ी पर नशा करते युवकों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के पहरे में मना नए साल का जश्न, एयरपोर्ट रोड, क्लबों और बाजारों रहा पहरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मोहाली। जिले में नए साल का जश्न पुलिस के पहरे में मनाया गया। इस दाैरान एयरपोर्ट रोड, क्लबों और बाजारों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा।युवाओं ने क्लबों में मस्ती की। जैसे ही रात के बारह बजे आतिशबाजी की रोशनी और डीजे के शोर से मोहाली गुंजायमान हो गया। मोहाली के डीजीपी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी दीपक पारिक ने 3बी2 मार्केट का जायजा लिया। इससे पहले ही मार्केट में चालान काटकर पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दाैरान कई नशेड़ी चालकों के भी चालान कटे। इस कारण कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी को छोड़ कैब से आना-जाना किया। उधर मोहाली के गुरुद्वारों में संगत ने नए साल पर अरदास की। मोहाली के कई गुरुद्वारों में देर रात तक संगत माथा टेकने के लिए पहुंचती रही। मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां में देर रात तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, जिले के अन्य गुरुद्वारों में दर्शन के लिए संगत का तांता लगा रहा।

वडाली और हरभजन मान के शो में पहुंची भीड़
मोहाली में सेक्टर-88 में प्रसिद्ध गायक हरभजन मान और मोहाली क्लब में लखविंदर वडाली के शो में खूब भीड़ उमड़ी। साथ ही न्यू चंडीगढ़ में सूफी गायक सतिंदर सरताज के शो में हजारों की संख्या में युवाओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के जाते ही थार पर पी शराब
शहर के अलावा खरड़, न्यू चंडीगढ़, कुराली, लांडरां में बने क्लबों और पैलेसों में नए साल पर विशेष पार्टिया हुईं। फेज 3बी2 की मार्केट में में ट्रैफिक और मटौर पुलिस ने हुड़दंगियों के चालान भी काटे गए। जैसे ही मार्केट से अधिकारी निकले उसके तुरंत बाद कुछ युवक मार्केट में शराब के ठेके से बीयर की बोतलें लेकर पार्किंग में थार गाड़ी के आगे रखकर पीते नजर आए। सूचना मिलते ही मटौर पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर फेज 5 की मार्केट में एसपी सिटी हरबीर अटवाल और डीएसपी नवीनपाल सिंह लहल की अगुवाई में थाना फेज 1 पुलिस ने नाका लगाकर चालान काटे। इसके अलावा डीएसपी सिटी 2 हरसिमरन सिंह बल की अगुवाई में भी फेज 8 और फेज 11 पुलिस ने बाजारोंए क्लबों व माल के बाहर विशेष नाके लगाए।

फेज 3बी2 की मार्केट में थार गाड़ी पर नशा करते युवकों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें