मोहाली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केसों के बीच लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल को अब कोविड मरीजों के लिए ही निर्धारित कर दिया गया है। जबकि सिविल अस्पताल की ओपीडी व इमरजेंसी अब इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात स्थित ईएसआई अस्पताल से चलेगी। इसके लिए आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर मोहाली जिले पर भारी पड़ रही है। रोजाना सात सौ से अधिक कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। रोजाना औसतन चार से पांच लोगों की मौत हो रही है। लगातार लोगों की मौत जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बनी हुई थी। ऐसे में सरकार ने अपने अस्पतालों को ही मजबूत करने की दिशा में काम शुरू किया।
इससे पहले सिविल अस्पताल से ईएसआई अस्पताल में सामान आदि शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि इस फैसले के साथ ही सरकारी अस्पताल में बैडों की संख्या भी बढ़ जाएगी। पहले सिविल अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए करीब साठ बैड थे। इसके बाद अब बैडों की क्षमता सौ तक हो जाएगी।
जिला सेहत विभाग के अधिकारियों की सोच है कि इससे सेहत विभाग को काफी मजबूत मिलेगा। इससे पहले ढकौली में बीस बैड का अस्पताल है। इसके अलाव चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दो सौ बैड का अस्प्ताल है। इसके अलावा दिल्ली व अन्य राज्यों की तर्ज पर प्राइवेट अस्प्तालों में भी बैडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। मोहाली में अब तक 41862 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 33319 मरीज ठीक हो चुके हैं, 7998 मरीज सक्रिय है। जबकि 545 मरीज की मौत हो चुकी है।
जिक्रयोग है कि सिविल अस्प्ताल से ओपीडी व इमजरेंसी को फेज-सात ईएसआई अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी काफी समय से चल रही थी। इतना ही नहीं वहां पर इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई थी। उसकी सुविधाओं को बढ़ाया गया था। इसके साथ ही पेड़ों की प्रूनिंग आदि करवाई गई थी।
पिछले साल बनूड़ में था सेंटर
जानकरी के मुताबिक पिछले साल कोविड काल में ज्ञान सागर अस्पताल को कोविड सेंटर बनाया था। वहीं, पर मोहाली समेत पंजाब के कई जगह के मरीजों को भरती किया जाता था। लेकिन इस बार उक्त अस्पताल में सेंटर नहीं बनाया गया है।