फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब स्टेट ओपन एथलेटिक्स में मोहाली के एथलीटों ने चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से तरनतारन में करवाई जा रही 99वीं पंजाब स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मोहाली जिले की लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव और कोच सरवन सिंह ने बताया कि गांव बठलाना के सुखजीत सिंह की बेटी सुप्रीत कौर ने अंडर-18 आयु वर्ग में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में और जॉय बैदवान पुत्री परमदीप सिंह बैदवान ने अंडर-18 आयु वर्ग में शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीते हैं, वहीं डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक और रजत पदक पर कब्जा किया है।
उन्होंने कहा कि जसलीन कौर पुत्री जसविंदर सिंह ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर मोहाली जिले का नाम रोशन किया है। बता दें कि ये लड़कियां मोहाली के सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच सरवन सिंह और उनकी टीम के साथ अभ्यास करती हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष मलकियत सिंह और सभी सदस्यों ने मोहाली के एथलीटों के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें