फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के बहाने मोगा के व्यक्ति से 89.89 लाख ठगे, दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसा निवेश करवाकर मोगा के एक व्यक्ति से 89.89 लाख रुपये की ठगी के मामले में फर्जी ट्रेडिंग कंपनी चला रहे एक दंपती के खिलाफ स्टेट क्राइम पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राजप्रीत सिंह बराड़ और उसकी पत्नी जतिंदर कौर बराड़ निवासी मोगा के रूप में हुई है, अभी दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ठगी का शिकार हुए रबिंदर सिंह को शेयर ट्रेडिंग में अच्छे खासे मुनाफे का लालच जालसाज दंपती ने फंसाया था। बीते कुछ दिनों से मोहाली और इसके आसपास के शहरों से लोगों को शेयर ट्रेडिंग में अच्छे मुनाफे का लालच देकर ठगा जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रबिंदर सिंह ने बताया कि उसके पड़ोसी राजप्रीत सिंह बराड़ और उसककी पत्नी जतिंदर कौर बराड़ ने कहा था कि वह ऑनलाइन ट्रेड वेल एंड एफएक्स शिफ्ट ट्रेडिंग कंपनी चलाते हैं। इस काम में काफी अच्छा मुनाफा मिलता है और उसने इससे तीन-चार करोड़ रुपये तक कमाए हैं। उन्होंने बताया कि शुरू में सिर्फ 50 हजार रुपये उनकी कंपनी में निवेश करने होंगे। यह निवेश बैंक खातों के माध्यम से करना होगा, ऐसा करने से वह 7 फीसदी मुनाफा हर महीने देंगे। उक्त दंपती ने मोबाइल पर अलग-अलग लोगों के खाते दिखाकर उन्हें लाखों रुपये का मुनाफा दिखाया।
बाद में साजिश के तहत उन्हें झांसे में ले लिया। इसके बाद शुरू में उन्होंने 50 हजार रुपये और फिर अपनी साली से 3.50 लाख, इसके बाद 1.70 लाख, 2.10 लाख, 1.40 लाख इस तरह मुनाफा दिखाते हुए उनके 40 लाख रुपये निवेश करवा दिए। कुछ दिन बाद उन्हें एफएक्स शिफ्ट में भी रुपये लगाने का ऑफर दिया। इस कंपनी में भी उन्हें मुनाफा दिखाकर पहले 17.99 लाख, फिर 2 लाख इस तरह करते हुए कुल 89.89 लाख रुपये दोनों कंपनियों में निवेश करवा लिए। वह उन्हें हर महीने मुनाफे की बढ़ती रकम दिखाता रहा और भरोसा देता रहा कि आजकल में पैसे दे देगा। जब उन्होंने पैसे देने का दबाव बनाया तो उन्हें आरोपी ने धमकाया कि अगर उनसे जबरन पैसे मांगे तो वह बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर लेगा। इसके बाद दंपती से तंग आकर उन्होंने स्टेट क्राइम पुलिस को दंपती के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने जांच करने के बाद दंपती पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें