फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-पांच के पार्क में लग रहे टावर का काम रुकवाया

Wed, 01 Jun 2016 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
टावर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फेज-पांच के एक रिहायशी पार्क में प्राइवेट मोबाइल कंपनी द्वारा लगाए जा रहे टावर का मामला पूरी तरह गरमा गया है। इलाके के लोग मंगलवार को इसके विरोध में आ गए। साथ ही उन्होंने टावर का काम रुकवा दिया। वहीं, इस संबंध में डीसी से मुलाकात की और गमाडा के सीए को पत्र लिखा है। मांग की है कि मोबाइल टावर को अन्य कॉमर्शियल एरिया में शिफ्ट किया जाए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न उठानी पड़े।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट कंपनी द्वारा फेज-पांच के मकान नंबर 1098 के सामने पार्क में फोर जी टावर लगाया जा रहा है। लोगों का कहन कि यह टावर करीब 75 फीट ऊंचा होगा। जो कि पार्क में सैर करने आने वाले लोगों खासकर बुजुर्गों व बच्चों के लिए मुसीबत बनेगा। वहीं, इससे पार्क की खूबसूरती पर भी ग्रहण लगेगा। वहीं, टावर के बिल्कुल पास ही रिहायशी एरिया है। वहां के लोगों को टावर से निकले वाले रेडिएशन का सामना करना पड़ेगा। जिससे उन्हें कई प्रकार की बीमारियों का खतरा हो सकता है। लोगों ने बताया कि पार्क में कंपनी की तरफ से टावर लगाने के लिए गड्ढा खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो कंपनी कर्मचारी इसका कोई सही जवाब नहीं दे पाए। वहीं, कंपनी के मुलाजिमों से जब कहा गया कि टावर लगाने के संबंध में उनके पास कोई अनुमति पत्र है तो उन्होंने एडीसी मोहाली का एक पत्र दिखाया। लोगों ने बताया कि इस मामले को लेकर डीसी से इसे रुकवाने की मांग की है। डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले को गमाडा अधिकारियों से उठाएंगे। इलाके के लोगों ने मांग की है कि टावर को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें