फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 बाइक और 5 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बाइक और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसएसपी हरमिंदर सिंह हंस ने बताया कि 11 अक्तूबर को आदित्य कुमार निवासी माणकपुर (उत्तर प्रदेश) ने थाना डेराबस्सी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 अक्तूबर को मुबारकपुर स्थित शराब के ठेके के पास से उसकी सिल्वर रंग की बाइक चोरी हो गई है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान 12 अक्टूबर को मुबारकपुर टी-पॉइंट पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोका। बाइक सवार जसवीर सिंह उर्फ टिंकू, निवासी डेराबस्सी, बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच में बाइक का नंबर नकली पाया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में जसवीर ने बताया कि वह अपने साथियों गौरव कुमार और शुभम पांडे के साथ मिलकर बाइक चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो और चोरी की बाइक बरामद की। उनकी निशानदेही पर सात और बाइकें तथा एक बाइक की सीट के नीचे छिपाए पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना गौरव कुमार मास्टर चाबी की मदद से लोगों की खड़ी बाइकें चुरा लेता था। उन पर नकली नंबर प्लेट लगाकर स्नैचिंग की वारदातें करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें