फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हौली चलो’ अभियान : ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाकर ग्रामीण सड़क सुरक्षा बढ़ाने की शुरुआत की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर-ट्रॉली से होने वाले सड़क हादसों को कम करने के लिए पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) ने ‘हौली चलो’ अभियान शुरू किया है। यह अभियान विशेष रूप से किसानों की सुरक्षा पर केंद्रित है, जो राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। एसएसएफ ने अभियान की शुरुआत एनएच-5 हाईवे पर भागो माजरा टोल प्लाजा से की, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए गए। पहले चरण में लगभग 30 हजार स्टिकर राज्य के 4100 किलोमीटर प्रमुख सड़क हिस्सों में लगेंगे। विशेष डीजीपी ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा, एएस राय ने कहा कि स्टिकर लगने से वाहनों को रात में आसानी से देखा जा सकेगा और सड़क हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन

पंजाब में 2017-2022 के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली से 2,048 हादसे हुए, जिनमें 1,569 लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकांश किसान थे। ‘हौली चलो’ अभियान के तहत एसएसएफ न केवल रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाएगी बल्कि ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करेगी।


एएस राय ने बताया कि साल 2024 में हादसों से मौतों में गिरावट आई है। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार के साथ-साथ किसानों के जीवन को सुरक्षित बनाना है। कटाई के सीजन में यह अभियान खास महत्व रखता है, क्योंकि सुबह और देर शाम कृषि वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें