फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विधायक रंधावा ने नए विकास कार्यों का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शुक्रवार को 1.12 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके अंतर्गत लालड़ू क्षेत्र में आने वाले सात स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट समर्पित किए गए।
विज्ञापन

शिक्षा समन्वयक गुरप्रीत सिंह विर्क ने विद्यार्थियों को समर्पित किए गए विभिन्न विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। बताया कि हंडेसरा के गांव रानीमाजरा के सरकारी प्राइमरी स्कूल में 11 लाख की लागत से एक आधुनिक क्लासरूम व चहारदीवारी बनाई गई है। गांव रानीमाजरा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में 59 लाख की लागत से तीन क्लासरूम, कंप्यूटर लैब व चहारदीवारी बनाई गई है। हंडेसरा के सरकारी प्राइमरी स्कूल में 7.51 लाख की लागत से एक क्लासरूम, गांव खेलन के सरकारी प्राइमरी स्कूल में 11 लाख 30 हजार 800 रुपए की लागत से चहारदीवारी और गांव खेलन के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में 3.50 लाख की लागत से चहारदीवारी बनाई गई है। हंडेसरा के गांव मालन के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में 5.10 लाख की लागत से विकास कार्य करवाए गए। इसी तरह गांव नगला के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में 15 लाख की लागत से बने 2 स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को समर्पित किया गया।
रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के हर जिले के गांवों और शहरों में स्कूलों के बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने बाजी मार ली है। आज लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें