फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की शिकायत नहीं लिखी: युवती ने चाैकी के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास, अब डीसी-एसएसपी से रिपोर्ट तलब

Thu, 30 Apr 2026 09:07 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/जीरकपुर

सार

बलटाना पुलिस ने दुष्कर्म की शिकायत नहीं दर्ज की तो आहत युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। अब मामले में चाैकी इंचार्ज और जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म की शिकायत नहीं दर्ज कर रही पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरकपुर की बलटाना पुलिस चौकी के बाहर युवती की ओर से खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के मामले में पंजाब राज्य एवं चंडीगढ़ (यूटी) मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। 

विज्ञापन


आयोग ने मामले में स्व संज्ञान लेते हुए मोहाली के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। निर्देश दिए गए हैं कि अगली सुनवाई 12 जून 2026 से कम से कम एक सप्ताह पहले रिपोर्ट दाखिल की जाए।

विज्ञापन

पुलिस की संवेदनहीनता पर जताई चिंता  

आयोग ने इस प्रकरण को मानवाधिकार हनन से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए विशेष तौर पर पुलिस की निष्क्रियता और संवेदनहीनता पर चिंता जताई है। नोटिस में कहा गया है कि 24 वर्षीय युवती के दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के लिए पांच दिनों से पुलिस चौकी के चक्कर लगाने के बावजूद एफआईआर दर्ज न किए जाने के आरोप बेहद गंभीर हैं। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति संत प्रकाश, सदस्य न्यायमूर्ति गुरबीर सिंह और सदस्य जितेंद्र सिंह शंटी की पीठ ने जारी किया।

चौकी इंचार्ज और जांच अधिकारी लाइन हाजिर

उधर मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि बलटाना चौकी के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह और जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर मामले की जांच एसपी रूरल को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

शादी का भरोसा देकर किया था दुष्कर्म

पीड़ित युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं। पुलिस ने जीरकपुर थाने में शोएब नामक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है, जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर युवती से दुष्कर्म किया।

मंगलवार सुबह युवती ने पुलिस चौकी के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों का आरोप है कि वह कई दिनों से एफआईआर दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही थी लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले जीएमसीएच-32 और बाद में पीजीआई रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है।

चौकी इंचार्ज और जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और मामले की जांच एसपी रूरल को सौंपी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। -हरमनदीप हंस, एसएसपी मोहाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें