फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: झपटमारों से भिड़ा नाबालिग, हमला कर मोबाइल छीनकर भागे, दो टैक्सी चालकों ने पीछा करके दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-88 में मानव मंगल स्कूल के नजदीक एक नाबालिग लड़के से बाइक सवार दो झपटमार युवकों ने कड़े से हमला कर जेब से मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकले। हालांकि नाबालिग ने झपटमारों का काफी देर मुकाबला किया, लेकिन दोनों ने उसे नीचे गिराकर जमकर पीटा और कड़े से उसके जबड़े पर हमला कर मोबाइल लेकर भागने खड़े हुए। इसी बीच नजदीक दो टैक्सी चालकोें ने झपटमारों को देखा तो उनका 300 मीटर तक पीछा कर दबोच लिया।
विज्ञापन

इसके बाद टैक्सी चालकों की सूचना पर पीसीआर मौके पर पहुंची और दोनों झपटमारों को साथ ले गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सोहाना थाने में बीएनएस की धारा 309 (4)(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है। बाइक सवार दोनों आरोपियों की पहचान शकिंदर व लखवीर सिंह निवासी बडाली आला सिंह श्री फतेहगढ़ साबिह के रूप में हुई है। दोनों को मोहाली अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से यूपी के जिला बरेली के गांव इस्लाम नगर का रहने वाला है। यहां पर सेक्टर-88 में राणा फार्म हाउस में रहता है और फर्नीचर की दुकान पर नौकरी करता है।
विज्ञापन

दोपहर 3.25 बजे वह पैदल खाना खाने के लिए सेक्टर-88 जा रहा था। जब मानव मंगल स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से दो युवक बाइक पर आए। एक युवक ने उसे पीछे से आवाज लगाई जैसे ही वह पीछे मुड़ा तो एक युवक ने कड़े से उसके जबड़े पर वार किया और दूसरे युवक ने उसकी जेब में रखा मोबाइल छीन लिया। तभी उसने युवक का हाथ पकड़कर उससे फोन छीना और कुछ दूर फेंक दिया लेकिन दोनों युवकों ने उसे नीचे गिरा दिया और पीटने लगे। इसके बाद उसका मोबाइल फोन उठाकर बाइक पर भाग गए।
वहीं, पास दो टैक्सी चालक गुरविंदर सिंह निवासी सूरतगढ़ जिला गंगानगर (अब किरायेदार भागोमाजरा) और मंदीप सिंह सरकपड़ा चुन्नी कलां जिला फतेहगढ़ साहिब खड़े हुए थे। उन्होंने दोनों झपटमारों की बाइक का पीछा किया और उन्हें कुछ दूर जाकर पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सूचना देकर उनको साैंप दिया। पुलिस ने नाबालिग का मोबाइल बरामद कर उसे साैंप दिया और आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। आसपास के लोगों ने नाबालिग के हौसले के तारीफ की। टैक्सी चालकों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि आपस में झगड़ रहे होंगे लेकिन कुछ ही देर में समझ आ गया कि बच्चे के साथ जबरदस्ती हो रही है तो उन्होंने दौड़ कर आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें