फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 15 अगस्त को मोहाली में मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोहाली में तैयारियां तेज हो गई हैं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने फेज-6 स्थित शहीद (शौर्य चक्र) मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज में सोमवार को हुई पहली रिहर्सल का निरीक्षण किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम और मार्च पास्ट में शामिल छात्रों और एनसीसी कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना की। डीसी ने बताया कि 15 अगस्त को पंजाब के कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां मुख्य अतिथि के रूप में मोहाली में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह 9 बजे होगी।समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और राज्य की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाली झांकियां शामिल होंगी। इसमें जीडी गोयनका, सतलुज वर्ल्ड, सेंट स्टीफन, पैरागन, शिवालिक और द मिलेनियम स्कूल के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम देंगे, जबकि एनसीसी कैडेट्स और स्कूल बैंड मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगे। विशेष बच्चों को राष्ट्रगान गाने का मौका मिलेगा। परेड का नेतृत्व डीएसपी जतिंदर सिंह चौहान करेंगे, जिसमें पंजाब पुलिस के पुरुष और महिला विंग भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें