मोहाली में गैर कानूनी माइनिंग रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया। इसके लिए प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अफसरों की टीमों का गठन किया गया है। टीमें रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक स्टेन क्रशरों व अन्य जगहों की चेकिंग करेंगी। वहीं, अधिकारी रोजाना अपनी रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर व माइनिंग अफसर को भेजेंगे। जानकारी के मुताबिक, 12 व 23 जून को जगजीत सिंह धामी कार्यकारी इंजीनियर व बलिंदर सिंह बीएलईओ खरड़, 13 व 24 जून को हरसतिंदर पाल सिंह ढिल्लों कार्यकारी इंजीनियर पब्लिक हेल्थ डिवीजन-2 मोहाली व गुरजसपाल सिंह बीएलईओ माजरी। 14 व 25 जून को बलविंदर सिंह उपमंडल पटियाला व हरविंदर सिंह बीएलईओ डेराबस्सी। 15 और 26 जून को युवराज सिंह कार्यकारी इंजीनियर निर्माण मंडल लोक निर्माण विभाग एसएएस नगर व गुरविंदर सिंह एसआईपीओ, 16 व 27 जून सुखमिंदर कार्यकारी इंजीनियर व सुरिंदर सिंह एसआईपीओ माजरी, 17 व 28 जून को जतिंदर सिंह बीडीपीओ खरड़ व शशि शेखर सूरी एसआईपीओ ड्यूटी निभाएंगे। 7, 18 और 29 जून को गुरमेल सिंह उप मंडल अफसर जल प्रबंध खोज उप मंडल नंबर चार, एसएएस नगर व बलदिंर सिंह बीएलईओ खरड़। 8, 19 और 30 जून को सुखविंदर सिंह बीडीपीओ माजरी व गुरजसपाल सिंह बीएलईओ। नौ और 20 जून को बलविंदर सिह उप मंडल अफसर पटियाला जल निकास उपमंडल पटियाला व हरविंदर सिंह बीएलईओ डेराबस्सी, 10 और 21 जून जगजीत सिंह धामी कार्यकारी इंजीनियर, पब्लिक हेल्थ व गुरिंदर सिंह एसआईपीओ। 11 व 22 जून को हरिंदरपाल सिंह ढिल्लों कार्यकारी इंजीनियर व सुरिंदर सिंह एसआईपीओ माजरी ड्यूटी निभाएंगे।