मोहाली। पंजाब मंडी बोर्ड वर्कर्स यूनियन पंजाब और पंजाब मंडी बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन पंजाब की संयुक्त ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मंडी बोर्ड के सचिव कुमार अमित से कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर बैठक की। बैठक मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय मोहाली में हुई।
इस दौरान संगठन की ओर से पहले सौंपे गए मांगपत्र में शामिल विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संबंधित लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग रखी।
मंडी बोर्ड सचिव कुमार अमित ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई इंजीनियर सुधाकर सिंह ने की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सचिव की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी।
इस मौके पर दीपक शर्मा, महासचिव गुरचरण सिंह, रुपिंदर सिंह, राजिंदर कुमार, हरिंदर सिंह खालसा, भोला सिंह धालीवाल, जगजीत सिंह तख्तूपुरा सहित अन्य मौजूद रहे।