फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एयरोसिटी में माता की चौकी, मंदिर के लिए जगह मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गमाडा और मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र
विज्ञापन

मोहाली। नवरात्रों के अवसर पर श्री शिव गौरी सोसाइटी मंदिर कमेटी, एयरोसिटी की ओर से आई-ब्लॉक के सेंट्रल पार्क में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के भजनों का आनंद लिया और भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के बाद भंडारा भी लगाया गया। कमेटी के प्रधान एसके कौशिक ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर गमाडा को लिखित मांगपत्र भेजा गया है। इसकी एक प्रति पंजाब के मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। उन्होंने मांग की कि मंदिर के लिए जल्द जगह उपलब्ध करवाई जाए, ताकि धार्मिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन राजिंदर कुमार, उपप्रधान मुकेश अग्रवाल, महासचिव एएल वर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव उप्पल सहित कमेटी के सदस्य और कीर्तन मंडली की सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में रीता शर्मा, रजनी छांदना, कुसुम लता समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें