जीरकपुर। वीआईपी रोड पर सीवरेज के ढक्कनों में पानी भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा होने के कारण ढक्कन दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर चलते समय दिक्कत होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति जोखिम भरी बनी हुई है। पानी के नीचे सीवरेज का ढक्कन होने का पता नहीं चलने से अचानक ब्रेक लगाने या वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। वहीं, पैदल चलने वालों को भी पानी से भरे हिस्सों से गुजरते समय सावधानी बरतनी पड़ती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग पानी की निकासी करवाकर सीवरेज ढक्कनों की स्थिति दुरुस्त करे, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। - करण कुमार, निवासी वीआईपी रोड।