फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : गांव सनोली में सो रहे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला कर नकाबपोश लुटेरों ने लूटी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नजदीकी गांव सनोली के इलाके में रात्रि कर्फ्यू के दौरान आधी रात को यहां खुले नए पेट्रोल पंप के कमरे में सो रहे कर्मचारियों पर कुछ नकाबपोशों ने हमला कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों को घायल कर उनसे हजारों की नकदी और मोबाइल फोन लूटकर ले गए। पेट्रोल पंप के मुंशी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी इसका पता नहीं चला है कि कितनी नकदी लूटी गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दर्शन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उक्त पेट्रोल पंप पर मुंशी है और पंप पर विनोद यादव और चौकीदार पुष्पिंदर सिंह काम करते हैं। 17 मई को सुबह करीब 6 बजे उसने विनोद और पुष्पिंदर को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब वह सुबह 7 बजे पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो देखा कि विनोद और पुष्पिंदर दोनों घायलावस्था में थे। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे 6-7 नकाबपोश आए, जिन्होंने हम दोनों पर हमला करके हमें घायल कर दिया और हमारा फोन और हजारों रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक उक्त पेट्रोल पंप करीब दो महीने पहले ही खुला है और यहां अभी काम चल रहा है। अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। लूट की शिकायत के बाद पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। यह लूट की वारदात संदिग्ध लग रही है और दोनों कर्मचारियों पर भी शक की सुई अटकी हुई है। इस लूट के बाद अगले दिन मंगलवार को यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें