फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शौचालय में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति, सास पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली की पिंक सिटी सोसाइटी में एक विवाहिता का घर के शौचालय में फंदे का लटका शव मिला है। मृतका की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है। उसकी शादी 6 दिसंबर 2025 को हुई थी। मायके पक्ष ने पति और सास पर दहेज के लिए उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता बाबूलाल शर्मा निवासी एनआईटी-4, फरीदाबाद (हरियाणा) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी गीतांजलि का विवाह 6 दिसंबर को ओल्ड कालका रोड स्थित एक होटल में शिवम रहेजा, निवासी मकान नंबर 71, पिंक सिटी, पीर मुछल्ला, ढकोली के साथ हुआ था।
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि शादी के लगभग एक माह बाद से ही पति शिवम रहेजा और उसकी मां दहेज की मांग को लेकर गीतांजलि को परेशान करने लगे। परिजनों का कहना है कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। आरोप है कि पति उसे शराब पीने के लिए मजबूर करता था और मायके आने से रोकता था। उधर, पुलिस के मुताबिक 27 फरवरी को पीसीआर को सूचना मिली कि पिंक सिटी सोसाइटी स्थित एक घर में महिला दरवाजा नहीं खोल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर के शौचालय में महिला को फंदे से लटका पाया। पुलिस स्टेशन ढकोली में पति शिवम रहेजा और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें