फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पटियाला जेल में नशे के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ धरना शुरू किया
विज्ञापन

दो दिन के रिमांड में कथित थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप, अंतिम संस्कार स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। थाना हंडेसरा के गांव रानीमाजरा में नशे की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार ज्वाला सिंह (42) पुत्र करनैल सिंह की पटियाला जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद राजेंद्र अस्पताल में मौत हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने बुधवार शाम शव गांव पहुंचने पर धरना दे दिया और पुलिस कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान हंडेसरा पुलिस ने थर्ड डिग्री टॉर्चर किया, जिससे ज्वाला सिंह की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। इसके चलते उसे पटियाला जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में आईसीयू में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए बिना शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मृतक ज्वाला सिंह जौलाकलां की एक प्राइवेट फैक्ट्री में हेल्पर के रूप में काम करता था। उसे 10 सितंबर को फैक्ट्री से उठाया गया और 11 सितंबर को नशे की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया गया। डेराबस्सी कोर्ट ने उसे दो दिन का पुलिस रिमांड दिया था।
परिजन दलवीर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान ज्वाला गंभीर रूप से बीमार था और पुलिस द्वारा कथित टाॅर्चर का शिकार हुआ। ज्वाला अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन

हंडेसरा, लालड़ू और डेराबस्सी के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। परंतु परिवार की मांगें पूरी किए बिना अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्णय जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें