फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मजीठिया को नहीं मिली राहत, फैसला फिर सुरक्षित, 12 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर सोमवार को हुई सुनवाई में उन्हें राहत नहीं मिली है। एक घंटा दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद एक दिन के लिए दोबारा फैसला सुरक्षित रखकर मामले की अगली तारीख 12 अगस्त तय की है। इसी दिन मजीठिया की बैरक बदलने की याचिका पर भी फैसला सुनाया जाना है।
विज्ञापन

मजीठिया की सुनवाई के दौरान आज उनकी पत्नी एवं विधायक गुनीव कौर कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि सच झूठ जल्द सबके सामने आ जाएगा। इसी बीच मजीठिया के वकील ने मीडिया को बताया कि इससे पहले भी पांच बार मजीठिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मामले को लटकाने में जुटी हुई है। सरकार अपने दावों को साबित नहीं कर पा रही है। जानकारी के अनुसार बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उनके घर अमृतसर से गिरफ्तार किया था। इस समय बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें