फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रेस्टोरेंट को फाइव स्टार रेटिंग देने की बात कहकर लुधियाना के व्यापारी से ठगे 1.55 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फाइव स्टार होटल को रेटिंग देने की बात कहकर लुधियाना के व्यापारी से शातिरों ने 1.55 लाख की ठगी की है। उन्होंने पहले उसे रेटिंग देने के बदले में उसके खाते में 150 रुपये ट्रांसफर किए गए। यह देखकर वह खुश हो गया। इसके बाद उसे एक ग्रुप में शामिल होने के लिए दो हजार रुपये का भुगतान करने को कहा। उसने भरोसे में आकर पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसके खाते में 2800 रुपये आ गए। इस पर उसे लगा कि कंपनी सही है। इसके बाद उसे कुछ छोटी साइटों की समीक्षा करने को कहा और साथ में ही पांच हजार रुपये निवेश करने को कहा। उसके निवेश करते ही 7500 रुपये खाते में आ गए।
विज्ञापन

विश्वास बनाने के बाद उसे एक साइट बताकर बिटक्वाइन में पैसा निवेश करने के लिए कहा गया। उसने शुरुआत में पहले 5 हजार, फिर 30 हजार रुपये निवेश किए, लेकिन इस बार रिटर्न नहीं आया। उसके बाद 1.20 लाख रुपये और निवेश करने को कहा जो उसने कर दिए लेकिन पैसे वापस नहीं मिले। उसने पूछा तो कहा कि पैसे सुरक्षित हैं लेकिन पैसे पाने के लिए 2.40 लाख डालने को कहा। उसके मना करने पर कहा कि अब पहले डाली रकम नहीं मिलेगी। इस पर उसे पता चला कि उसे ठगा गया है। इसके बाद उसने इस संबंध में साइबर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें