फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शराब ठेकेदार की चोरी हुई जीप उत्तर प्रदेश से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ सदर पुलिस ने एक शराब ठेकेदार की चोरी हुई जीप को उत्तर प्रदेश से बरामद किया है। यह जीप 30 अगस्त को सन्नी एनक्लेव स्थित शराब के ठेके से चोरी हुई थी।
विज्ञापन




जांच अधिकारी एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि रोहित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। रोहित कुमार शराब ठेकेदार के सर्कल इंचार्ज के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को सन्नी एनक्लेव के सेक्टर 124 स्थित शराब के ठेके से उनकी पिकअप गाड़ी चोरी हो गई थी। पुलिस ने गाड़ी में लगे जीपीएस प्रणाली की मदद ली। चोरी हुई गाड़ी को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बरामद किया गया है। पुलिस अब गाड़ी चोरी करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें