मोहाली। अंडर-14 लड़कों के जिला स्तरीय फुटबॉल मुकाबले में कुराली जोन ने पहला स्थान हासिल किया है। सोहाना जोन की टीम उपविजेता रही। मुकाबला खरड़ के शाहिद कांशी राम मेमोरियल कॉलेज, भागोमाजरा में खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर पूरे उत्साह के साथ दमखम दिखाया। सोहाना जोन की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। हालांकि, फाइनल मुकाबले में कुराली जोन की टीम ने बाजी मारी। बीएसएच आर्य स्कूल, सोहाना के कोच राहुल शर्मा की अहम भूमिका रही। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-92 के सहायक कोच संजीव ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। पूरे मुकाबले के दौरान उनका मार्गदर्शन भी किया।