फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में छह महीने में रद्द हो चुके 40 इमिग्रेशन कंपनियों के लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विदेश में जाकर डाॅलर कमाने की चाह में जालसाज ट्रेवल एजेंट्स और अवैध इमिग्रेशन कंपनियां के झांसे में न आएं, कहीं ऐसा न हो कि आप ठगी का शिकार हो जाएं या फिर कोई जालसाज ट्रेवल एजेंट आपको डंकी न बना दे। जालसाज कंपनियां लोगों को विदेश में डाॅलर कमाने के सपने दिखाकर अपने जाल में फंसा रही हैं। जानकारी के अनुसार मोहाली में पिछले छह महीने में करीब 40 ट्रेवल एजेंट्स और अवैध इमिग्रेशन कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। कई कंपनियां ऐसी हैं जिन्होेंने अपने दफ्तर बेड़े मशहूर मॉल्स में खोले हुए हैं। इनका उद्देश्य ग्राहकों को वैभव दिखाना और उनमें कंपनियों के लिए विश्वास जगाना। जिले में फिलहाल करीब 350 से ज्यादा इमिग्रेशन कंपनियां हैं, अब ऐसी इमिग्रेशन कंपनियां डेराबस्सी, जीरकपुर, खरड़, लालड़ू और लांडरां के अलावा बनूड़ में भी खुल रही हैं। पिछले दिनों पुलिस की ओर से मुहिम चलाकर शहर में बिना लाइसेंस और लाइसेंस रिन्यू करवाए बिना चलाई जा रही इमिग्रेशन कंपनियों को बंद किया था।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस के चला रहे कंपनियां
मोहाली में कई ऐसी इमिग्रेशन कंपनियों को पकड़ा गया है जो कि बिना लाइसेंस के कारोबार चला रही थीं। सूत्रों के अनुसार अगर कोई इमिग्रेशन कंपनी लाइसेंस खत्म होने के बाद या पहले ही बंद होती है या भाग जाती है तो उस कंपनी के मालिक किसी दूसरे नाम से और दूसरी जगह व मालिक के नाम बदलकर कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवाते हैं और लाइसेंस इश्यू करवा लेते हैं और फिर से लोगों को फंसाना शुरू कर देते हैं।


दूर दराज के इलाकों के लोगों को फंसाते हैं
जिला पुलिस के अनुसार जो ट्रेंड देखने में आ रहा है, उसमें कई कंपनियों के नाम फ्राॅड से जुड़े हैं। देखा जा रहा है कि पंजाब के दूर दराज के इलाकों से आने वाले ज्यादातर लोग इनके चक्कर में आ जाते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी इमिग्रेशन कंपनी में जाते हैं तो उसके पहले कागजात चेक करें और अगर कागजात पूरे हैं तो इमिग्रेशन कंसलटेंसी ही लें। जिसकी एक फीस होती है, इसके बाद चाहे स्टडी वीजा हो या फिर कोई अन्य वीजा, खुद ही अप्लाई करें। कॉलेज की फीस भी खुद ही अपने अकाउंट से भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन





इमिग्रेशन ठगी के इन मामलों में हुई कार्रवाई



8 जुलाई-2024

मोहाली के फेज-11 थाना पुलिस ने अर्पणा सरगोता और उनके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

24 जुलाई-2024

खुद को रिटायर्ड नेवी अधिकारी बताकर मोहाली के आठ लोगों को ठगने वाले पति और पत्नी को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

7 मार्च 2024

एक दंपती ने मोहाली में अलग-अलग नाम से 6-7 इमिग्रेशन कंपनियां खोली थीं। यह दपंती फर्जी वीजा और ऑफर लेटर देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुका था।

21 दिसंबर 2023
लाखों की ठगी करने वाली स्टार फ्यूचर एजुकेशन एंड इमिग्रेशन सर्विसेज की प्रबंधक छवि शर्मा को मटौर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें