फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हैंडबाल में जीती कुराली की टीम, फुटबाल में छाई गमाडा अकादमी-78

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन-3 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हैंडबॉल अंडर-21 लड़कों के फाइनल में कुराली टीम ने परचम लहराया, वहीं फुटबाल के मुकाबले में गमाडा अकादमी-78 की टीम ने विजयी बनने का गौरव प्राप्त किया है।
विज्ञापन

हैंडबाल में अंडर-21 लड़कों के मुकाबले में कुराली की टीम ने 3बी1 हैंडबॉल सेंटर मोहाली को 23-20 से हराया। वहीं, हैंडबॉल अंडर-21 लड़कियों के वर्ग में 3बी1 हैंडबॉल सेंटर मोहाली ने कुराली टीम को 17-04 से हराया। फुटबॉल अंडर-21 लड़कों के वर्ग में गमाडा अकादमी-78 ने चंदो-गोबिंदगढ़ सेंटर को 2-1 से शिकस्त देकर जीत हासिल की। बीएचएस एरिया सोहाना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बास्केटबॉल अंडर-21 लड़कों के वर्ग में गमाडा फेज 11 ने चकवाल को 45-29 से हराया और मोहाली वॉरियर ने घटोर को 67-41 से हराया है। इसके साथ ही पीसीपी-11 ने व्हाइट टाइगर को 27-09 से हराया है। नेशनल स्टाइल कबड्डी के अंडर-17 लड़कों के वर्ग में तिसंबली ने प्रथम स्थान, धर्मगढ़ अकादमी ने द्वितीय स्थान और मियांपुर चांगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो अंडर-17 लड़कों के वर्ग में एसएच स्कूल ब्राह्मणा के बस्ती को प्रथम स्थान, एसएच स्कूल रानीमाजरी को दूसरा स्थान और स्वामी शंकरदास अकादमी को तीसरा स्थान मिला।वहीं, हैंडबॉल अंडर-17 लड़कों के वर्ग में सोहाना की टीम ने कुराली को 11-10 से हराया। लॉरेंस स्कूल वाईपीएस मोहाली को 14-13 से हराया।
विज्ञापन

हैंडबॉल अंडर-14 लड़कों के वर्ग में 3बी1 स्कूल ने वाईपीएस को 6-1 से हराया और कुराली ने लॉरेंस स्कूल को 10-7 से हराया। हैंडबॉल अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में एसएसएस स्कूल सियालबा ने वाईपीएस मोहाली को 10-01 से हराया। कुराली की टीम ने लॉरेंस मोहाली को 6-5 से शिकस्त दी। वॉलीबॉल अंडर-14 लड़कों के मैच में पीआईएस (ए) को प्रथम स्थान, एसएचएस रसनहेड़ी को द्वितीय स्थान तथा जीजीएस वीएम रतवाड़ा साहिब ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल अंडर-17 लड़कों के वर्ग में पीआईएसए ने प्रथम स्थान, पीआईएस (बी) ने द्वितीय एवं आईपीएस कुराली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वॉलीबॉल के ही अंडर-21 लड़कों के वर्ग में पीआईएसए को प्रथम स्थान, पीआईएस (बी) को दूसरा स्थान और कामदोन कॉम्प्लेक्स को तीसरा स्थान मिला। फ़ुटबॉल अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में बी.एस.एस. आर्यन ने प्रथम स्थान, खेलो इंडिया 78 ने द्वितीय स्थान और एसएचएस तंगोरी तीसरे स्थान पर रहे।
गतका में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
गतका अंडर-14 (फ्री स्टिक व्यक्तिगत) लड़कियों के मुकाबले में सरबजीत कौर को पहला, ईशा को दूसरा, गुरजोत कौर और जसलीन कौर को तीसरा स्थान मिला। वहीं, गतका अंडर-17 (सिंगल सोती व्यक्तिगत) लड़कियों के वर्ग में अमनप्रीत कौर को पहला, हरकीरत कौर को दूसरा और सिमरनजीत कौर को तीसरा स्थान मिला है। गतका अंडर-21 (फ्री स्टिक टीम) लड़कों के वर्ग में मोहाली फेज-11 की टीम ने पहला स्थान, खरड़ ने दूसरा स्थान और जीरकपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। गतका यू-21 (फ्री स्टिक व्यक्तिगत) लड़कों के मुकाबले में दिलप्रीत सिंह ने पहला स्थान, हरमनदीप को दूसरा स्थान, अमृतपाल सिंह और जसप्रीत सिंह को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें