बिल न भरने पर पानी का कनेक्शन काटते कर्मचारी।
- फोटो : MOHALI
कुराली। नगर परिषद ने पानी-सीवरेज और प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि वसूलने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। परिषद के अधिकारियों ने शुक्रवार को 11 लोगों के पानी की कनेक्शन काटे हैं। साथ ही शहर वासियों से अपने प्रॉपटी टैक्स और पानी-सीवरेज के बिल 31 मार्च तक जमा करवाने की अपील की है। परिषद के अकाउंटेंट विकास गुप्ता ने बताया कि बकाया राशि जमा न करवाने वाले डिफाल्टरों की सूची तैयार की गई है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
शहर में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने साल 2019-20 का प्रॉपर्टी टैक्स अभी तक जमा नहीं करवाया है। व्यावसायिक और रिहायशी संपत्ति के मालिकों को नोटिस भी भेजे गए हैं जिन्होंने टैक्स जमा नहीं करवाया है। इसके अलावा कई डिफॉल्टरों ने पानी के कनेक्शन काटने पर तुरंत बकाया जमा करवा दिया है।