फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासो ऑपरेशन : 16 संदिग्ध राउंडअप, 13 ट्रैफिक चालान और तीन वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस ने रविवार को सब डिवीजन खरड़-1 क्षेत्र में जलवायु टावर सोसाइटी, सेक्टर9125, सनी एनक्लेव खरड़ में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कासो ऑपरेशन चलाया। इस दाैरान पुलिस ने 16 संदिग्ध राउंडअप किए, 13 ट्रैफिक चालान किए और तीन वाहन जब्त किए हैं। इस ऑपरेशन के दाैरान तीन एसपी, 11 डीएसपी, 17 इंस्पेक्टर-एसएचओ और करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

एसपी (जांच) डाॅ. ज्योति यादव ने बताया कि इस घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान जलवायु टावर सोसाइटी के सभी गेट पर आने-जाने वालों की जांच कर पूछताछ की गई। इसके अलावा सोसाइटी के पार्किंग स्थल में खड़े वाहनों की भी जांच की गई। इस बीच 16 संदिग्धों को राउंडअप किया गया। इनको पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया जा गया। इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 13 के चालान किए गए और तीन वाहन जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य बुरे तत्वों/संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करना और आम जनता में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें